हर घर तिरंगा जन जागरूकता अभियान। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर इंटर कॉलेज चैड चैनपुर, प्रखंड नैनीडांडा,पौड़ी गढ़वाल के छात्र छात्राओं द्वारा घर घर जाकर क्षेत्रवासियों को तिरंगा रैली निकालकर जनजागृति अभियान के माध्यम से हर घर तिरंगा के लिए प्रेरित किया , अभिभावकों के साथ संवाद कर तिरंगा झंडा भेट किए।
अवसर विद्यालय प्रधानाचार्य श्री एस 0एस0रावत जी के मार्गदर्शन में यह अभियान चैड स्कूल से ग्राम छुड़खोला , सुकिलधार, मंजखोला, बडलखोला, मल्लाखोला और चैबाड़ा होते हुए स्कूल में संपन्न हुआ, तिरंगा रैली में अध्यापक धनपाल सिंह रावत, प्रियव्रत कंडारी,अजय कंडारी,विक्रम सिंह ,जितेंद्र सिंह,ठाकुर सिंह रावत उपस्थित रहे।
आजादी का अमृत महोत्सव में ग्राम प्रधान सुनीता देवी द्वारा बच्चों को तिरंगा भेट कर अभियान को प्रोत्साहित किया , घर घर जाकर विद्यालय रैली द्वारा तिंरगा झंडे भेंट किए सुनील कंडारी, पुरन सिंह, पान सिंह,श्रीमती प्रीति देवी, गोविन्द सिंह, गुड्डी देवी,लक्ष्मी देवी, रामेंद्र सिंह कंडारी,मनोज सिंह, भूपेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह,महावीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलवंत सिंह,विक्रम सिंह श्रीमती शोभा गोयल जी को । क्षेत्रवासियों ने विद्यालय के छात्र छात्राओं की जगह जगह मिष्ठान की व्यवस्था कर इस अभियान के लिए सभी को शुभकामनाएं दे कर सहभाग किया गया। देश भक्ति के नारों से छात्र छात्राओं में देश प्रेम की भावना देखते ही बनता है। हिन्द देख का प्यारा झंडा, ऊंचा सदा रहेगा, हिंददेश के निवासी ,सभी जन एक है,,,,,,,,, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा,झंडा ऊंचा रहे हमारा,,,,,गीतों से रैली में देश प्रेम से ओत प्रोत बच्चे गीत गाकर गांव गूंज उठे।
Jic chaid चैनपुर ,ब्लॉक नैनीडांडा, पौड़ी
गढ़वाल।








