*जनपद पौड़ी की साइबर सेल ने गलत खाते में ट्रांसफर हुई धनराशी रू0 19,50,000/- को सही व्यक्ति के खाते मे लोटाई*
दिनांक 07.07.2022 को आवेदक *श्री दिव्यम बिष्ट, निवासी शिब्बूनगर कोटद्वार,* जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनके द्वारा दिनांक-07-07-2022 को *अपने मित्र को रू0 19,50,000/- की धनराशि NEFT/ RTGS के माध्यम से ट्रांसफर* किये गये थे जो *गलतीवश किसी अन्य अज्ञात व्यक्ति के खाते में चले* गये। *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्री यशवन्त सिंह चौहान* द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित *शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही* करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण में *साईबर क्राईम सेल टीम पौड़ी द्वारा त्वरित कार्यवाही* करते हुए आवेदक उपरोक्त के *खाते से कटी धनराशी का लेन-देन विवरण* प्राप्त किया गया। उक्त धनराशि प्रतिपक्षी के *बैंक ऑफ इण्डिया रांची झारखण्ड के खाते में जमा* हुयी थी जो प्रतिपक्षी द्वारा बैंक ऑफ इण्डिया के खाते से *HDFC रांची झारखण्ड में ट्रांन्सफर* की गयी थी। उपरोक्त सम्बन्ध में उक्त दोनों बैंकों के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर *उक्त धनराशि को होल्ड कराने व आवेदक के खाते में वापस कराने हेतु पत्राचार* किया गया। HDFC रांची झारखण्ड बैंक द्वारा आवेदक उपरोक्त की *रू0 19,50,000/- (उन्नीस लाख पचास हजार रुपये) की सम्पूर्ण धनराशी को आवेदक के खाते में वापस* करायी गयी जो कि आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुके है। आमजन द्वारा *साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल* को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा *तत्परता से कार्य* किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को *सफलता भी प्राप्त* हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचने के लिए अपने-अपने थानाक्षेत्रों के *स्कूल/कॉलेजो में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं, आमजन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म* के माध्यम से भी समय-समय पर *जागरुकता अभियान चलाकर जागरुक* किया जा रहा है।
*-:अपील:-*
➡️ किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
➡️ किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
➡️ अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
➡️ अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
➡️ जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
➡️ यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 9837590623, 9410132117,807751141, 9760128643 पर सूचना दें।
*पुलिस टीमः-*
➡️ निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह खोलिया
➡️ उ0नि0 श्री जयपाल सिंह चौहान
➡️ हे0का0प्रो0 दीपक अरोड़ा
➡️आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय
➡️ महिला आरक्षी 250 नापु विमला नेगी
*पौड़ी गढ़वाल पुलिस के सोशल मीडिया साइट्सः-*
https://www.facebook.com/pauripolice
https://twitter.com/ssppauri
https://www.instagram.com/pauri_garhwal_police/

