सतपुली: 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

0

 



*सतपुली पुलिस ने 60 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार* 


* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, 


यशवन्त  सिंह चौहान* द्वारा समय-समय पर *“नशा मुक्त जागरूक्ता अभियान”* चलाने एवं नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, *अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय* करने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक  शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर  प्रेमलाल टम्टा के पर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष श्री लाखन सिंह के नेतृत्व में *सतपुली  पुलिस* द्वारा दौराने थाना क्षेत्रान्तर्गत *चैकिंग/गस्त अवैध शराब की बिक्री को रोकथाम* हेतु चलाये जा रहे अभियान के के तहत पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.08.2022  *अभियुक्त राहुल कुमार को नयार पुल सतपुली के पास से 60 पव्वे* अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध *थाना सतपुली पर आबकारी अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त *शराब को वह राजस्व क्षेत्र में बिक्री* के लिए ले जा रहा था। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है


*पंजीकृत अभियोगः-*

➡️ मु0अ0सं0- 07/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम 


*अभियुक्त का नाम पताः-*

➡️ राहुल कुमार राणा पुत्र विजय कुमार राणा, निवासी ग्राम गवाड़ा पो0 खडकोली, पट्टी मल्ला बदलपुर, जनपद पौड़ी गढ़वाल.


*बरामद मालः-*

➡️ 60 पव्वे अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल

*पुलिस टीमः-*                       

➡️ आरक्षी संजय पाल

➡️ आरक्षी इकबाल मलिक

*पौड़ी गढ़वाल पुलिस के सोशल मीडिया साइट्सः-*

https://www.facebook.com/pauripolice

https://twitter.com/ssppauri

https://www.instagram.com/pauri_garhwal_police/

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top