रा.आ.इ.का.कीर्तिखाल के सभागार में ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में "-सतत् विकास के लिए बुनियादी विज्ञान:चुनौतियाँ और सम्भावनाएं"-विषय पर बच्चों ने अपने -अपने बहुत सुंदर व्याख्यान प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय डॉ.सुरेन्द्र सिंह नेगी ,प्रधानाचार्य (रा.आ.इ.का.कीर्तिखाल )श्री मोहन सिंह रावत ,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (द्वारीखाल) श्री केवल सिंह नेगी जी व विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष (कीर्ति खाल) ने दीप प्रज्वलित कर किया।
संगोष्ठी में विकास खण्ड के 32-विदयालयों के 32- मार्गदर्शक शिक्षकों,43 -प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में डॉ.विक्रम सिंह रावत (रा.इ.का.सिलोगी), श्री राकेश सिंह नेगी (रा.इ.का.पाली लंगूर) व सुनीता नैथानी (रा.उ.प्रा.वि.बिरमोली) ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रा.आ..इ.का.कीर्तिखाल के समस्त शिक्षक साथियों, शिक्षेणत्तर कर्मचारियों व अन्य विदयालयों से आये मार्गदर्शक शिक्षको ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय सिंह रावत (रा.इ.का.कीर्तिखाल) जी द्वारा किया गया।
अन्त में ब्लाक विज्ञान समन्वयक महेन्द्र सिंह राणा (रा.इ.का.किनसुर) ने सभी उपस्थित बच्चों, शिक्षको, अभिभावकों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया जिनके कारण विकास खण्ड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई...।



