भाजपा कैम्प कार्यालय में तिरंगा हाथ मे लेकर उत्साह में दिखे पदाधिकारी- अपनी आजादी के 75 वें वर्ष में प्रवेश पर देश इसे अमृत महोत्सव के रूप मे मना रहा है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले ही हर घर तिरंगा अभियान संचालन का आवाहन भाजपा कार्यकर्ताओं और देश की जनता से कर चुके हैं जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश से घर घर झण्डा वितरण में भी लगे हैं, भारतीय जनता पार्टी के कैम्प कार्यालय मे भी भाजपा पदाधिकारी तिरंगे के साथ भारत माता की जय के जयकारे लगाते नजर आये जिसमें मुख्य रूप से भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैप्टन गजेन्द्र मोहन धस्माना, जंगबहादुर सिंह रावत, ऋषि कण्डवाल, गौरव जोशी आदि भाजपा पदाधिकारी शामिल थे इस अवसर पर अलग खबर डाॅट काम से वार्ता करते हुए कैप्टन गजेन्द्र मोहन धस्माना ने कहा कि वे भारतीय सेना में रह चुके हैं तिरंगा हमारी आन बान और शान का प्रतीक है आज जबकि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो हमें अपने देश के तिरंगे ध्वज को देखकर अपार सम्मान का अनुभव होता है, कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी और देश के सभी सीमान्त क्षेत्रों मे भी हमारा राष्ट्रीय ध्वज उसी गर्व और उत्साह के साथ करोड़ों घरों में शान से फहरा रहा है।
भाजपा कैम्प कार्यालय में जोशो खरोश से तिरंगा लहराते नजर आये भाजपा पदाधिकारी
अगस्त 08, 2022
0
अन्य ऐप में शेयर करें


