न्याय पंचायत बनचूरी( यमकेश्वर) के उदीयमान खिलाड़ी प्रतियोगिताओं का समापन

0

 न्याय पंचायत बनचूरी (यमकेश्वर) में उदीयमान खिलाड़ी प्रतियोगिताओं का समापन।


       आज दिनांक 05.08.2022 को माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना के तहत 8 से 14 आयु वर्ग के छात्र/छात्राओं के लिए न्याय पंचायत स्तर पर न्याय पंचायत बनचूरी,विकास क्षेत्र यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में खेलकूद, प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परंदा (यमकेश्वर) में प्रधानाचार्य श्री श्रीनंद डोबरियाल की देख रेख़ में संपन्न कराए गए।  जिसमे न्याय पंचायत स्तर के सभी विद्यालयों के शिक्षक / शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग कर निर्णायक मंडल की भूमिका में सभी न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताओं का समापन कर विकास क्षेत्र की प्रतियोगिताओं के लिए छात्र/ छात्राओं का चयन किया।  

         खेल प्रतियोगिताओं का सुभारम्भ द्वीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती वंदना के साथ एवं अपने शब्दों से छात्र, छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाओं को संबोधन कर हाई स्कूल परंदा के प्रधानाचार्य श्री श्रीनंद डोबरियाल के द्वारा किया गया। जिसमें सभी प्रतिभागियों शिक्षक, शिक्षिकाओं के लिए जलपान और मध्याह्न भोजन की व्यवस्था एवं सभी प्रतिभाग करने वाले छात्र, छात्राओं के लिए पुरस्कार की व्यवस्था हाई स्कूल परंदा के प्रधानाचार्य के द्वारा की गई थी।

    खेलों के सफल आयोजन के संचालन में मुख्य भूमिका में जिन्होंने प्रतियोगिताओं के शुरू होने से पहले सभी नियम और शर्तों की जानकारी सभी को समझाई व्यायाम शिक्षक रा०इ०का० बनचूरी के प्रवीन कुमार एवं उनके सहयोगी व्यायाम शिक्षक रा०उ०मा०वि० चोपड़ा मल्ला के रोहित चौहान के कुशल नेतृत्व में एवं उनके सहयोग में बनचूरी संकुल के उपस्थित सभी शिक्षक,शिक्षिकाओं के द्वारा सभी प्रतियोगिताओं का नियम एवं निर्देशानुसार सफल आयोजन कर संपन्न कराए गए।

     मंच का सफल संचालन हाई स्कूल परंदा के सहायक अध्यापक शांति प्रकाश बड़थ्वाल के द्वारा किया गया।

       न्याय पंचायत बनचूरी के विभिन्न विद्यालयों से उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाओं में शांति प्रकाश बड़थ्वाल, प्रदीप कुमार चौहान, विपिन कुमार बिष्ट, नीलम जोशी, गिरीश चन्द्र रावत, चंद्रमोहन सिंह, भावना राणा, पूर्णिमा, अनिल बहुखंडी, मायाराम, अमित जोशी, पवन कुमार, सतीश बडोला, सुधीर डोबरियाल, संदीप सिंह नेगी, अनीता खंडूरी, प्रवीन कुमार, मुन्नी रावत, जैनव प्रवीन, दिवाकर गौड़ आदि उपस्थित रहे। 

   न्याय पंचायत स्तर बनचूरी से ब्लॉक स्तर के लिए माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना प्रतियोगिताओं में आयु वर्ग के हिसाब से चयनित छात्र,छात्राओं का विवरण जो कि निर्णायक मंडल के द्वारा घोषित किए गए, जिसका विवरण निम्न है।

 1.आयु वर्ग 8 से 9 बालक/बालिका में 

आदित्य रा०प्रा०वि० रिखेड़ा, वर्षा रा०प्रा०वि० बनचूरी।

2.आयु वर्ग 9 से 10 बालक/बालिका में

आरुष रा०उ०मा०वि० परंदा, अपेक्षा रा०प्रा०वि० पठोला।

3.आयु वर्ग 10 से 11 बालक/ बालिका में

हिमांशु रा०उ०मा०वि० परंदा

4.आयु वर्ग 11 से 12 बालक/बालिका में

अमित रा०इ०का० बनचूरी, प्राची रा०इ०का० बनचूरी।

5.आयु वर्ग 12 से 13 बालक/ बालिका में

शिवम लखेड़ा रा०इ०का० बनचूरी, प्रियंका रा०उ०मा०वि० चोपड़ा मल्ला।

6.आयु वर्ग 13 से 14 बालक/ बालिका में

ध्रुव पटवाल रा०उ०मा०वि० परंदा, मनीषा रा०उ०मा०वि० चोपड़ा मल्ला।

      अंत में सभी सफल प्रतियोगिताओं का समापन प्रधानाचार्य के द्वारा किया गया और सभी सफल छात्र,छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, अन्य छात्र, छात्राओं को प्रेरणा दी गई कि वे सभी आने वाले वर्षों में इसी प्रकार मेहनत करके बहुत अच्छा प्रयास और सफलता पाएंगे। साथ ही समस्त संकुल स्तरीय शिक्षक और शिक्षिकाओं का आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया गया कि जो सभी ने मिलकर इतने कम समय में इतने सुव्यवस्थित और सफल आयोजन में एकजुटता का परिचय दिया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top