03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये 02 अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समय-समय पर *“नशा मुक्त जागरूक्ता अभियान”* चलाने एवं नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, *अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वाले* अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री शेखर चन्द्र सुयाल* के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्री श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस द्वारा दौराने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग/गस्त अवैध शराब की बिक्री को रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा *अभियुक्त विकास सिंह रावत एवं गोविन्द सिंह* को श्रीनगर मोर्चरी के पास से *वाहन संख्या UK07 DB 4608 स्कूटी में 3 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन* करते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली श्रीनगर पर *आबकारी अधिनियम के तहत अभियाग पंजीकृत* किया गया। अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में *अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने* व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने विलों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
*पंजीकृत अभियोगः-*
➡️ मु0अ0सं0- 58/2022, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम विकाश
➡️ मु0अ0सं0- 59/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम गोविन्द सिंह
*अभियुक्तों का नाम पताः-*
➡️ विकास सिंह रावत पुत्र शंकर सिंह रावत, निवासी ग्राम स्वीत, थाना श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
➡️ गोविंद सिंह पुत्र सोबत सिंह निवासी ग्राम डांडा थाना कीर्ति नगर जनपद टिहरी गढ़वाल
*बरामद मालः-*
➡️ 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
➡️ वाहन संख्या UK07 DB 4608 स्कूटी
*पुलिस टीमः-*
उपनिरीक्षक श्री अजय कुमार
आरक्षी संजय कुमार
आरक्षी दीपक मेवाड़
आरक्षी शम्भू प्रसाद
*पौड़ी गढ़वाल पुलिस के सोशल मीडिया साइट्सः-*
https://www.facebook.com/pauripolice
https://twitter.com/ssppauri
https://www.instagram.com/pauri_garhwal_police/

