सतपुली(मलेठी) कर्मयोगी ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान वृद्धाश्रम मलेठी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम

0

  •  सतपुली(मलेठी)- सतपुली नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान जी द्वारा दीन हीन असहाय वृद्ध जनों के लिए निर्मित सुन्दर नैसर्गिक वातावरण में अवस्थित ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान वृद्धाश्रम में भी देश की आजादी के 76वर्षों के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव के तहत देश की आन बान शान के प्रतीक हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ध्वज फहराया गया,

  • अलग खबरः आयोजित कार्यक्रम के तहत ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान वृद्धाश्रम के उपाध्यक्ष तथा ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान जी के सुपुत्र त्रिलोक चौहान ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, इस अवसर पर बोलते हुए त्रिलोक सिंह चौहान ने कहा कि तिरंगा ध्वज भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है, यह प्रत्येक भारतवंशी को देश के गौरवशाली इतिहास को संजोये हुये है ।उन्होने कहा कि देश हित में प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्रीय कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना होगा तभी हमारा देश दुनिया में एक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर होगा।।आयोजित कार्यक्रम मे आश्रम को कोषाध्यक्ष नीतिका चौहान, उप सचिव नीलम चौहान, आश्रम की संचालिका सोनिया इसके साथ ही आश्रम में देश के दूरस्थ प्रान्तों से आये लोग जिनमें नागपुर से आये अभय गायकवाड , रणधीर सिंह रावत, खुशहाल सिंह बिष्ट , पंकज रावत, राम सरीखा सहित कई गणमान्य  लोग उपश्थित थे।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top