*नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
दिनांक 19.08.2022 को एक *स्थानीय निवासी धुमाकोट*, जनपद पौड़ी गढ़वाल *ने थाना धुमाकोट पर प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करायी कि जसपाल सिंह पुत्र होशियार सिंह ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। जिस सम्बन्ध में थाना धुमाकोट पर मु0अ0सं0-19/2022, धारा-376/506 भादवि एवं ¾ पोक्सो अधिनियम बनाम जसपाल सिंह पंजीकृत* किया गया। *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान* द्वारा नाबालिग सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री शेखर चन्द्र सुयाल* के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली के प्रर्यवेक्षण, थानाध्यक्ष श्री दीपक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उनके घरों एंव सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर ठोस पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयास से *अभियुक्त जसपाल सिंह को आज दिनांक 21.08.2022 को पटौटिया इंटर कॉलेज से 350 मीटर आगे यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार* किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कराकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*अभियुक्त का नाम पताः-*
जसपाल सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी ग्रामम सलाना, थाना धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 37 वर्ष)।
*पंजीकृत अभियोगः-*
1.मु0अ0सं0 19/2022 धारा 376/506 भादवि0 एवं ¾ पोक्सो अधिनियम बनाम जसपाल सिंह।
*पुलिस टीमः-*
1.महिला उप निरीक्षक भावना भट्ट
2. आरक्षी 134 ना0पु0 राकेश कुमार
3. आरक्षी 494 ना0पु0 प्रवीण भूषण
*पौड़ी गढ़वाल पुलिस के सोशल मीडिया साइट्सः-*
*Facebook Account*- Ssppauri
*Facebook Page*- Pauri Garhwal Police
*Instagram Account*- pauri_garhwal_police
*Twitter Account*- @ssppauri
*YouTube*- Pauri Garhwal Police


