राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के विद्वान वाणिज्य संकाय प्रभारी डाॅ• अनुराग शर्मा ने चमनलाल महाविद्यालय लंढौरी रुड़की में राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में सबको किया प्रभावित

0

 डॉ अनुराग शर्मा ने वस्तु एवं सेवा कर(जी. एस. टी.) को एक और सरकार की आय का मुख्य स्रोत तथा दूसरी ओर महंगाई का कारण बताया।

 राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में वाणिज्य संकाय के संकाय प्रभारी डॉ. अनुराग शर्मा ने वस्तु एवं सेवा कर विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. अनुराग शर्मा चमन लाल महाविद्यालय लंढौरा रुड़की हरिद्वार में राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत कर रहे थे। यह संगोष्ठी 7 एवं 8 सितंबर 2022 को भारतीय अर्थव्यवस्था में वस्तु एवम सेवा कर विषय पर आयोजित की गई।



डॉ. अनुराग शर्मा के अनुसार वस्तु एवं सेवा कर में बढ़ोतरी सरकार की आय को बढ़ाने में सक्षम रही है और यह संग्रह वर्तमान समय में  एक लाख पचास हजार करोड़ रुपए मासिक औसतन से भी अधिक है। डॉ शर्मा ने जुलाई 2017 से लेकर अगस्त 2022 तक के वस्तु एवम सेवा कर के संपूर्ण आंकड़े प्रस्तुत किए तथा वस्तु एवं सेवा कर भारत में कैसे लागू किया गया इसकी संपूर्ण जानकारी सेमिनार में आए हुए प्राध्यापकों, शोधार्थियों एवं छात्र/छात्राओं के साथ साझा की। डॉ शर्मा ने वस्तु एवं सेवा कर लगाने के बाद से भारत में  निरंतर बढ़ती महंगाई की और भी चिंता जाहिर की उनके अनुसार किसी भी अर्थव्यवस्था  में अप्रत्यक्ष करों में बढ़ोतरी  निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए समस्या का कारण बनती है। डॉ. शर्मा ने बताया कि भारत में वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली से पहले  अप्रत्यक्ष कर प्रणाली बहुत ही अव्यवस्थित एवम दोषपूर्ण थी जिसके कारण भारत सरकार को अनेक दबाव के बाद भी वस्तु एवं सेवा कर की प्रणाली अपनानी पड़ी। वस्तु एवम सेवा कर एक देश एक कर एक बाजार के सिद्धांत पर कार्य करता है। वस्तु एवम सेवा कर का सर्वाधिक मासिक संग्रह अप्रैल 2022 में 167540 करोड़ रुपए रहा है। अगस्त 2022 में वस्तु एवं सेवा कर का मासिक संग्रह 143612 करोड रुपए था वस्तु एवं सेवा कर में वृद्धि भारत की 3 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ शर्मा ने वस्तु एवम सेवा कर को महंगाई का एक बड़ा कारण माना तथा सरकार को आवश्यक वस्तुओं में कर की दरों को कम करने का सुझाव भी दिया। डॉ अनुराग शर्मा को चमन लाल महाविधालय के अध्यक्ष प. रामकुमार शर्मा जी प्राचार्य सुशील उपाध्याय जी तथा  सेमिनार संयोजक डॉ देवपाल जी द्वारा शॉल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया।

इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में अनेक शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय संगोष्ठी में चमन लाल महाविद्यालय के संस्थापक पंडित ईश्वर चंद शर्मा जी, महाविधालय के अध्यक्ष पंडित राम कुमार शर्मा जी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर अवतार सिंह यादव, बीएसएम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर सुरजीत सिंह जी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय जी,संगोष्ठी संयोजक डॉ. देवपाल जी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीशू भाटी जी, अन्य महाविद्यालय से आए हुए प्राध्यापक,अनेक शोधार्थी, चमन लाल महाविधालय के समस्त प्राध्यापक वर्ग, कर्मचारी वर्ग, मीडिया से पत्रकार बंधु तथा छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top