*जनपद की कोटद्वार पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 12 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार*
*दिनांक 07.09.2022* को एक *स्थानीय निवासी कोटद्वार* जनपद पौडी गढ़वाल ने *थाना कोटद्वार* में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि *साजिद पुत्र इरफान निवासी लकड़ी पड़ाव कोटद्वार* ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ *धमकी देकर दुष्कर्म* किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना कोटद्वार में *मु0अ0सं0-219/2022, धारा-376/506 भादवि, 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम साजिद* पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री यशवन्त सिंह चौहान* द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर त्वरित कार्यवाही कर *अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी* करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्री शेखर चन्द्र सुयाल*, पुलिस उपाधीक्षक श्री गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा *अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी* कर दिनांक 07.09.2022 को अभियोग उपरोक्त के अभियुक्त *साजिद को दिल्ली फॉर्म कोटद्वार के पास से गिरफ्तार* किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर *न्यायिक हिरासत में जेल भेज* दिया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
ज
*पंजीकृत अभियोगः-*
➡️ मु0अ0सं0- 219/2022, धारा-376/506 भादवि, 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम साजिद
*अभियुक्त का नाम पताः-*
➡️ साजिद पुत्र इरफान, निवासी काजीवाला, बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी लकड़ीपड़ाव कोटद्वार।
*पुलिस टीमः-*
➡️ प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह
➡️ वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री जगमोहन रमोला
➡️ महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा
➡️ आरक्षी 425 ना0पु0 चन्द्रपाल
➡️ महिला आरक्षी 38 ना0पु0 श्रीयंका
*पौड़ी गढ़वाल पुलिस के सोशल मीडिया साइट्सः-*
https://www.facebook.com/pauripolice
https://twitter.com/ssppauri
https://www.instagram.com/pauri_garhwal_police/


