*साइबर सेल पौड़ी द्वारा ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में लौटाई रू0 35,000/-/- की धनराशि*
दिनांक-16.06.2022 को *आवेदक श्री आशीष कुमार* निवासी ग्राम धरुण, पोस्ट रौडधार जनपद टिहरी , हाल पौडी, जनपद पौडी गढवाल ने *साईबर सैल को शिकायती प्रार्थना* पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ *रु0 35,000/- की ऑनलाइन ठगी* की गयी। *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्री यशवन्त सिंह चौहान* द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित *साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित* कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार *श्री शेखर चन्द्र सुयाल* एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण में साईबर क्राईम सैल टीम पौड़ी द्वारा *त्वरित कार्यवाही* करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते से *कटी धनराशी का लेन-देन विवरण प्राप्त* किया गया तथा आवेदक के खाते से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित *पेमेन्ट गेटवे/बैंक के नोडल अधिकारी से पत्राचार* कर आवेदक के *खाते में रू0 35,000/- की सम्पूर्ण धनराशि वापस* करायी गयी जो कि *आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी* है। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर *सूचना साइबर सेल* को दी जा रही है। सूचना पर *साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य* किया जा रहा है, जिसमें जनपद की *साइबर सेल को सफलता* भी प्राप्त हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचने के लिए अपने-अपने थानाक्षेत्रों के *स्कूल/कॉलेजो में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं*, आमजन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी समय-समय पर *जागरुकता अभियान चलाकर जागरुक* किया जा रहा है।
*-:अपील:-*
➡️ किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
➡️ किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
➡️ अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
➡️ अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
➡️ जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
➡️ यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 9837590623, 9410132117,8077511415, 9760128643 पर सूचना दे।
*साईबर पुलिस टीमः-*
➡️ निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह खोलिया (प्रभारी साईबर सैल)
➡️ उ0नि0 श्री जयपाल सिंह चौहान
➡️ हे0का0प्रो0 दीपक अरोडा
➡️ आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय
➡️ महिला आरक्षी 250 नापु विमला नेगी
➡️ आरक्षी 210 ना0पु0 उत्तम
*पौड़ी गढ़वाल पुलिस के सोशल मीडिया साइट्सः-*
https://www.facebook.com/pauripolice
https://twitter.com/ssppauri
https://www.instagram.com/pauri_garhwal_police/



