*पुलिस ने गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द*
दिनांक 27.08.2022 को वादी *वीरेंद्र सिंह पुत्र स्व. हरी सिंह,* निवासी गांव नकोट गूंठ, ने महिला थाना श्रीनगर पर शिकायती प्रर्थना पत्र दिया कि *उनकी पुत्री घर से बिना बताये कही चली* गयी है। जिस सम्बन्ध में महिला थाना श्रीनगर पर मु0अ0सं0 04/2022 धारा 365 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद पौड़ी गढ़वाल *श्री यशवन्त सिंह चौहान* द्वारा उक्त गुमशुदा की *तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द* करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार *श्री शेखर चन्द्र सुयाल* के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, *थानाध्यक्ष प्रमिला बिष्ट* के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा *अथक प्रयास एव सुरागरसी पतारसी* करते हुए दिनांक 01.09.2022 को *कठुआ जम्मू कश्मीर* से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
*पुलिस टीमः-*
➡️ थानाध्यक्ष प्रमिला बिष्ट
➡️ आरक्षी मनोज भट्ट
*पौड़ी गढ़वाल पुलिस के सोशल मीडिया साइट्सः-*
https://www.facebook.com/pauripolice
https://twitter.com/ssppauri
https://www.instagram.com/pauri_garhwal_police/



